Thursday, October 22nd, 2026

अलग-अलग जगहों से 7 किलो गांजा जप्त

रायपुर
होली त्यौहार को देखते हुए पुलिस ने राजधानी रायपुर सहित आसपास के इलाकों रात्रिकालीन गश्त को बढ़ा दिया है और इसी के तहत कल देर रात उरला, देवेंद्र नगर पुलिस ने अलग-अलग जगहों से 7 किलो गांजा जप्त करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बीरगांव के पास उरला पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर घेरेबंदी कर सददाम हुसैन और आसीफ सिद्धिकी को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से झोला में रखे 1 किलो 400 ग्राम गांजा मादक पदार्थ को जप्त किया। इसके खिलाफ उरला पुलिस ने नार्कोटिक्स: 20 ए के तहत मामला दर्ज किया।

इसी प्रकार देवेंद्र नगर पुलिस ने पण्डरी बस स्टेण्ड के पार्किग पास से एक महिला श्रीमति रश्चिम मण्डल पति समर मंडल को बोरी में रखे 5 किलो 650 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया। महिला से जब इस बारे में पूछताछ की गई तो वह इस संबंध में कुछ भी नहीं बता पाई। पुलिस ने महिला के खिलाफ नार्कोटिक्स: 20 बी के तहत दर्ज किया।

 

#गांजा जप्त

Source : Agency

पाठको की राय